टेनिस को अब भी नडाल की जरूरत : जोकोविक के पिता

मेड्रिड, 15 मार्च (आईएएनएस)। टेनिस जगत के नंबर-1 खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक के पिता सर्डजन जोकोविक का मानना है कि टेनिस को नडाल की अब भी जरूरत है और उन्हें अगले दो-तीन साल और उच्च स्तर पर खेलना चाहिए।

सर्डजन ने सोमवार को न्यूवीक मैग्जीन को दिए साक्षात्कार में कहा है, “टेनिस को नडाल की जरूरत है, उन्हें वापसी करनी चाहिए।”

उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि वह अगले दो-तीन साल और खेलें।”

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, सर्डजन ने कहा है कि नडाल ने कोर्ट पर काफी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से वह खेलते हैं उच्च स्तर पर उस तरह के खेल को बरकरार रखना मुश्किल है।

उन्होंने कहा कि नडाल का खेलना का तरीका उनके बेटे और दिग्गज रोजर फेडरर से काफी अलग है।

अपने बेटे नोवाक के बारे में उनका कहना था कि वह टेनिस इतिहास के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493