काठमांडू, 15 मार्च (आईएएनएस)। नेपाल दौरे पर पहुंचे भारत के विदेश सचिव एस. जयशंकर ने मंगलवार को यहां आंदोलनकारीमधेसी नेताओं से मुलाकात की। इसका मकसद नेपाल सरकार के साथ उनकी बातचीत की जानकारी लेना था।
जयशंकर दक्षेत्र के मंत्रियों की पोखरा में चल रही बैठक में शामिल होने सोमवार की रात नेपाल की राजधानी पहुंचे।
मधेसी नेता राज किशोर यादव ने कहा कि जयशंकर ने आंदोलनकारी मधेसी गुटों और सरकार के बीच हुई बातचीत में प्रगति के बारे में पूछा।
सरकार और मधेसी नेताओं के बीच बातचीत अधर में लटक गयी है। इसका कारण है कि सात राज्यों के सीमांकन की समस्या फिर से सुलझाने के लिए जो राजनैतिक तंत्र विकसित किया गया था, उसे इन नेताओं ने खारिज कर दिया है। वे सीमांकन की समीक्षा चाहते हैं।
जयशंकर का प्रधानमंत्री के.पी.शर्मा ओली और नेपाली कांग्रेस अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा से भी मिलने का कार्यक्रम है। इसके बाद भारतीय विदेश सचिव दक्षेस के मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में भाग लेने पोखरा के लिए रवाना हो जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath