चीन में उपभोक्ता शिकायतें 5 वर्ष के उच्चतम स्तर पर

बीजिंग, 15 मार्च (आईएएनएस)। चीन की उपभोक्ता शिकायतें 11.1 प्रतिशत की वृद्धि के साथ पिछले पांच साल के उच्चतम स्तर पर रही हैं।

बाजार नियामक स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन फॉर इंडस्ट्री एंड कॉमर्स (एसएआईसी) ने इस बात की जानकारी दी।

समाचार पत्र ‘चाइना डेली’ की मंगलवार को प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, एसएआईसी के पास दर्ज कुल शिकायतों की संख्या 1.29 लाख है।

जिन श्रेणियों में सर्वाधिक शिकायतें दर्ज हुई हैं। उनमें दैनिक आवश्यकता की (160,600), दूरसंचार नेटवर्क (124,900), घरेलू सामान (97,800), परिवहन (93,500) और खाद्य (66,500) हैं।

कुल संख्या में से ये 74.9 प्रतिशत हैं।

सभी महत्वपूर्ण सेवा क्षेत्रों में से जिन शीर्ष पांच क्षेत्रों में सर्वाधिक शिकायतें दर्ज हुई हैं। उनमें डिस्टेंस शॉपिंग, आवासीय सेवाएं, दूरसंचार, ऑनलाइन सेवाएं और मरम्मत हैं।

वाहन क्षेत्र एवं कलपुर्जे क्षेत्र में 37.3 प्रतिशत और मोबाइल फोन में 9.7 प्रतिशत शिकायतें दर्ज हुई हैं।

गौरतलब है कि पिछले साल कुल 50 करोड़ उपकरण बेचे गए, जिसमें से 122,800 मोबाइल फोन की शिकायतें दर्ज हुईं।

एसएआईसी का कहना है कि उसके पास 2015 में प्रत्यक्ष रूप से 12.1 लाख शिकायतें दर्ज हुई हैं। इसमें पिछले साल की तुलना में 12.2 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493