बर्धवान बम विस्फोट : जेएमबी के 2 आतंकवादी गिरफ्तार

नई दिल्ली/कोलकाता, 15 मार्च (आईएएनएस)। जमात उल मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) के दो संदिग्ध आतंकवादियों को पश्चिम बंगाल में बर्धवान बम विस्फोट मामले में गिरफ्तार किया गया। इस अभियान में जहां दो आतंकवादी मारे गए और एक घायल हो गया। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनएसए) ने यह जानकारी दी।

उत्तरी परगना निवासी हबीबुल हक (30)और दक्षिणी परगना निवासी एनामुल मोला (25) को इस बिस्फोट के मुख्य आरोपी को सहयोग करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है जो गिरफ्तारी के बाद फरार हो गया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

बम विस्फोट की यह घटना 2 अक्टूबर 2014 में बर्धवान के खगरागढ़ क्षेत्र में एक दोमंजिला मकान में हुआ था।

पुलिस ने यहां 55 विस्फोटक डिवाइस बरामद किए थे और कई सिमकार्ड को भी जब्त किया था।

एनएसए ने इस मामले की जांच 10 अक्टूबर 2014 से शुरू की और अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। 14 दिसंबर 2015 को एनएए ने अपना दूसरा पूरक आरोप पत्र दाखिल किया, जिसमें 28 आरोपियों के खिलाफ बांग्ला देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप भी लगाया गया है।

एनआईए ने अपना पहला आरोपपत्र विशेष अदालत में 30 मार्च, 2015 को दाखिल किया था, जिसमें 21 लोगों पर आरोप लगाया गया था जिनमें चार बांग्लादेशी भी शामिल थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493