चाइना सानजियांग स्पेस ग्रुप (सीएसएसजी) के मुख्य मॉडल डिजाइनर हु शेंगयुन ने कहा कि कंपनी के नवीनतम कैरियर रॉकेट कुआईझू-11 का साल 2017 में वाणिज्यिक प्रक्षेपण होगा। हु एक सांसद भी हैं।
सालाना विधायिका सत्र से इतर हु ने कहा कि कुआईझू श्रृंखला के कैरियर रॉकेट के वाणिज्यिकरण के हिस्से के रूप में कंपनी एक कंपनी की स्थापना की योजना बना रही है।
मध्य चीन के हुबेई प्रांत में स्थित सीएसएसजी ने साल 2013 तथा 2014 में कुआईझू-1 तथा कुआईझू-2 ठोस ईंधन वाले कैरियर रॉकेट का प्रक्षेपण किया था।
dharmpath.com dharmpath