हरिद्वार : झाबुआ के आदिवासियों ने निकाली ‘गैती फावड़ा रैली’

हरिद्वार, 15 मार्च (आईएएनएस)। झाबुआ अलीराजपुर क्षेत्र के हजारों आदिवासियों ने यहां ‘गैती फावड़ा रैली’ निकाली, जिसका नेतृत्व काडसिद्धेश्वर कनेरी मठ के स्वामी व आदिवासी संत कानूजी महाराज ने किया।

आदिवासी समाज के उत्थान और प्रगति के लिए समर्पित संस्था ‘शिवगंगा’ की ओर से ‘हलमा-एक महान भीली परंपरा’ कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें अध्यक्षीय अतिथि के रूप में हरिद्वार स्थित गायत्री पीठ शांतिकुंज के पंडित वीरेश्वर उपाध्याय बाबूजी शामिल हुए।

शाम को हुई धर्मसभा की अध्यक्षता करते हुए पंडित उपाध्याय ने हजारों आदिवासियों तथा नगरवासियों को संबोधित किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493