बेल्जियम के संघीय अभियोजक ने मंगलवार को कहा कि रू डी ड्राइज में स्थित एक घर पर छापा मारा गया। उसी दौरान एक अज्ञात युवक ने स्वचालित बंदूक से पुलिस अधिकारियों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।
संघीय अभियोजक के प्रवक्ता एरिक वान डेर स्पिट ने कहा, “पुलिस अधिकारियों ने जैसे ही घर की घंटी बजाई, उन पर गोलियां चलनी शुरू हो गईं। कई पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हुए हैं।”
स्थानीय पुलिस विभाग के अनुसार, संदिग्ध हमलावर फरार है। फिलहाल फरार संदिग्धों की संख्या की पुष्टि नहीं हो सकी है।
बेल्जियम के गृह मंत्री जैन जैम्बून ने पुष्टि की कि आतंकवादरोधी छापेमारी मंगलवार को हुई, जो फ्रांस-बेल्जियम कार्रवाई का हिस्सा थी।
dharmpath.com dharmpath