लंदन में होगा विजेंदर का अगला मुकाबला

मैनचेस्टर, 16 मार्च (आईएएनएस)। चार पेशेवर मुक्केबाजी मुकाबले जीत चुके भारत के विजेंदर सिंह दो अप्रैल को लंदन में हारे लेजर सेन्टर में एक बार फिर रिंग में उतरेंगे। उनके विपक्षी के नाम की अभी घोषणा नहीं की गई है।

विजेंदर ने शनिवार को लीवरपूल इको एरेना में हंगरी के एलेक्जेंडर होरवथ को हराकर अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की।

अभी तक अजेय रहे विजेंदर अपने पांचवें मुकाबले के लिए लंदन के लिए रवाना होंगे। उनका अगला मुकाबल आठ राउंड का होगा। उनका पिछला मुकाबला छह राउंड का था।

विजेंदर ने कहा, “मैं हारे में खेलने और लंदन के लोगों को यह बताने के लिए बेताब हूं कि विजेंदर क्या है। मैं मैनचेस्टर, डबलिन, लीवरपूल में खेल चुका हूं। अब मैं अपने पांचवें मुकाबले के लिए लंदन जा रहा हूं। मैंने अपने अगले मुकाबले के लिए तैयारी शुरू कर दी है। मेरा लक्ष्य पांचवीं जीत हासिल करना होगा।”

उन्होंने कहा, “लीवरपूल में मैंने पिछले सप्ताह ही जीत दर्ज की थी और मैं अपने जीत के क्रम को जारी रखना चाहता हूं। मेरे अगले प्रतिद्वंदी को कड़ा मुकाबला करना होगा। मैंने सोचा था कि होरवथ मुझे अच्छी चुनौती देंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493