चैम्पियंस लीग के क्वार्टर में पहुंची मैनचेस्टर सिटी

मैनचेस्टर, 16 मार्च (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब मैनचेस्टर सिटी ने राउंड 16 के दूसरे चरण में यूक्रेन के क्लब डयनामो कीव के खिलाफ 0-0 से ड्रॉ खेल कर 3-1 के अंतिम स्कोर के साथ पहली बार चैम्पियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

सिटी ने पहले चरण में कीव को 3-1 से हराया था।

मंगलवार को खेले गए मैच में सिटी के दो खिलाड़ी विन्सेंट कोमपनी और निकोलस ओटामेंटी के चोटिल हो जाने से टीम को बड़ा झटका लगा। बावजूद इसके टीम ने अपना शानदार खेल जारी रखा।

वहीं दूसरी तरफ कीव गेंद को ज्यादा देर अपने पास रखने में कामयाब नहीं हो पाई। टीम को एक मौका जरूर मिला था जिसे टीम ने गंवा दिया। अंद्रे यारमोलेंको के पास एक मौका था लेकिन उन्होंने गेंद सीधे सिटी के गोलकीपर के हाथों में खेल दी।

सिटी के कोच मानुएल पालेग्रीनि ने मैच के बाद कहा, “यह नीतिगत मैच था। हम जोखिम नहीं उठा सकते थे इसलिए हम उनकी चूक का इंतजार कर रहे थे।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493