रेशा कोंकर के गले में हुई खराश का राज!

मुंबई, 16 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री रेशा कोंकर ने इस बात का खुलासा किया कि हॉरर शो में चीखने, चिल्लाने और रोने के बाद उनके गले में खराश हो गई। अभिनेत्री ‘डर सबको लगता है’ के आगामी प्रकरण में नजर आएंगी।

रेशा ने कहा, “मैंने ‘डर सबको लगता है’ से पहले जो भी हॉरर शो किए हैं उनकी तुलना नहीं की जा सकती, क्योंकि इसे खूबसूरती से फिल्माया गया है। यह फिल्मों जैसा है जिसके लिए कई शॉट्स लिए गए।”

रेशा को इससे पहले टेलीविजन शो ‘ये है मोहब्बतें’ में देखा गया था, वहीं शो में उन्हें दुष्ट आत्मा के साये के रूप में देखा जाएगा।

अभिनेत्री किशोरी शहाणे इसमें डॉक्टर की भूमिका निभाते नजर आएंगी, जो रेशा को ठीक करने की कोशिश करेंगी।

वहीं अभिनेत्री का कहना है कि उनका किरदार चुनौतीपूर्ण है।

उन्होंने बताया, “मेरा किरदार चुनौतीपूर्ण है क्योंकि इसमें मुझे जंजीर के माध्यम से दीवार पर चढ़ना था लेकिन मैं निर्देशक और पूरी टीम की आभारी हूं, जिन्होंने इसे मेरे लिए आसान बनाया। शो में चिल्लाने के कारण मेरे गले में खराश हो गई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493