‘चाय वाले’ के साथ विधानसभा पहुंचे उपमुख्यमंत्री

पटना, 16 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही दिखाने के लिए एक चायवाले को साथ में लेकर सदन पहुंचे। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला भी बोला। तेजस्वी के साथ आए मंगल यादव कटिहार रेलवे स्टेशन पर चाय बेचता है।

तेजस्वी ने ‘चाय पॉलिटिक्स’ के तहत प्रधानमंत्री मोदी पर भी निशाना साधा। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) समर्थक और कटिहार रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने वाले मंगल यादव को तेजस्वी विधानसभा लेकर पंहुचे। इसके बाद मंगल को सदन के दर्शकदीर्घा में बैठाया गया, जहां से उन्होंने सदन की कार्यवाही देखी।

मंगल ने विधानसभा परिसर के बाहर संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा, “राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद मेरे लिए भगवान है। मैं लालू की घर में फोटो रखा हूं, जिसकी मैं रोज पूजा करता हूं।”

उल्लेखनीय है कि मंगल राजद के गठन के बाद से ही पार्टी का समर्थक रहा है।

तेजस्वी के साथ विधानसभा पहुंचे चाय वाले ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो भी वादे चुनाव के दौरान किए वो सभी अब तक अधूरे हैं।

इधर, तेजस्वी ने कहा कि चुनाव के दौरान मोदी ने चाय वालों को बहुत सुनहरे सपने दिखाए थे लेकिन प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने एक भी वादा पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री चाय वाले की बात तो करते हैं लेकिन उनकी हकीकत और दर्द को जानने का प्रयास नहीं करते।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493