राजद्रोह कानून की हो रही समीक्षा : रिजिजू

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। राजद्रोह कानून की विधि आयोग समीक्षा कर रहा है और गृह मंत्रालय ने इस मुद्दे पर उससे जितनी जल्द संभव हो रिपोर्ट देने को कहा है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने बुधवार को राज्यसभा को यह जानकारी दी।

रिजिजू ने राज्यसभा में यह भी स्वीकार किया कि राजद्रोह के मामलों में अक्सर पाया जाता है कि बोलने की स्वतंत्रता का उल्लंघन हुआ है।

राजद्रोह कानून के प्रावधान बहुत व्यापक हैं। जो कोई भी सरकारी व्यवस्था के खिलाफ बोलता है, उसे कानूनी तौर पर राजद्रोह कानून के तहत गिरफ्तार किया जा सकता है।

गृह मंत्रालय इस कानून की समीक्षा की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए लिखता रहा है। वर्ष 2012 में भी इसके लिए विधि आयोग से आग्रह किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493