पटना, 17 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अन्य जगहों पर गुरुवार सुबह मौसम सुहावना रहा। आसमान एकदम साफ रहा। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने तथा तापमान में बढ़ोतरी दर्ज किए जाने के आसार जताए हैं।
राजधानी पटना में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।
इसके अलावा पूर्णिया में न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री, भागलपुर में 16.2 डिग्री तथा गया में 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, एक दिन पहले यानी बुधवार को पटना में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री, गया व पूर्णिया में 31.7 डिग्री और भागलपुर में 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath