दक्षिण चीन सागर में सुनामी चेतावनी केंद्र का निर्माण

बीजिंग, 17 मार्च (आईएएनएस)। चीन दक्षिण चीन सागर में सुनामी चेतावनी केंद्र की स्थापना कर रहा है।

स्टेट ओसनिक एडमिनिस्ट्रेशन के प्रमुख वांग होंग ने बुधवार को देश के वार्षिक संसदीय सत्र के समापन समारोह से इतर मौके पर कहा कि दक्षिण चीन सागर में केंद्र का निर्माण किया जा रहा है।

वांग ने कहा, “वास्तव में इस केंद्र का संचालन शुरू हो चुका है और इसने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए सुनामी अलर्ट भी जारी किया है। इसमें दक्षिण चीन सागर के आसपास के देश शामिल हैं।

चीन ने दक्षिण चीन सागर में निर्माण संबंधी यह नया बयान दिया है। हालांकि, वांग ने उस स्थान का खुलासा नहीं किया है, जहां निर्माण हो रहा है।

इन दोनों सत्रों के दौरान हेनान प्रांत के अधिकारियों ने बताया कि प्रांत सरकार सेतुओं का निर्माण कर रही है और शीशा द्वीपों पर पारिस्थितिकी पर्यावरण को बहाल कर रही है।

नान्शा द्वीपों के हुआयन और चिगुआ रीफ पर अक्टूबर 2015 से प्रकाशस्तंभों का संचालन शुरू हो गया है। वहीं योंगशिंग द्वीप के हवाईअड्डे से भी उड़ानों का संचालन हो रहा है।

चीन के विदेश मंत्रालय ने दोहराया कि इस तरह के निर्माण चीन के संप्रभुता अधिकारों के दायरे में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493