मुंबई, 17 मार्च (आईएएनएस)। सुपरस्टार शाहरुख खान आगामी फिल्म ‘रईस’ में कजरारी आंखों के साथ अलग अंदाज में दिखाई देंगे।
इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के बारे में बात करते हुए बुधवार को 50 वर्षीय अभिनेता ने एक तस्वीर साझा की, जिसमें उनके चेहरे का दूसरा हिस्सा दिखाई दे रहा है। यह तस्वीर उन्होंने ‘रईस’ की शूटिंग से जारी की है।
बताया जा रहा है कि राहुल ढोलकिया की फिल्म ‘रईस’ 1980 के दशक में शहर के अंडरवल्र्ड डॉन अब्दुल लतीफ शेख के जीवन पर आधारित है, वह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था।
फिल्म ‘रईस’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पाकिस्तानी अभिनेत्री महीरा खान भी हैं। यह फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होने की संभावना है।
dharmpath.com dharmpath