मेक्सिको, 17 मार्च (आईएएनएस)। मेक्सिको के उत्तरी राज्य चिहुआहुआ से वैज्ञानिकों ने 7.0-9.5 करोड़ सालों पहले के डायनासोर के जीवाश्म की खोज की है। मीडिया ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।
ईएफई समाचार एंजेसी की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एंथ्रोपोलॉजी एंड हिस्ट्री (आईएनएएच) ने बताया है कि ओजिनागा, कोयमी डेल सोटोल और अल्दामा नगरपालिकाओं के 17 विभिन्न क्षेत्रों से बिखरे हुए जीवाश्म प्राप्त हुए हैं।
आईएएएच ने एक बयान में कहा, खोजे गए अधिकतर जीवाश्म समुद्री वर्टीब्रेट्स जीव रहे हैं।
वहीं अल्दामा इलाके में हैड्रोसौरिड (डायनासोर की एक प्रजाति) के पैरों के भाग और पेट्रीफाइड लकड़ी भी प्राप्त हुई है, जिसे देखकर अंदाजा लगाया गया है कि इन दोनों की आयु भी समुद्री जीवाश्म के नमूनों की आयु के बराबर है। संभावना है कि यह विशेष लकड़ी और हैड्रोसौरिड की हड्डियों के अवशेष तट या नदी के किनारे के पैलियोएनवायरमेंट से संबंध रखते हैं।
चिहुआहुआ आईएनएएच सेंटर के निदेशक जार्ज कैरेरा ने बताया, “यह निष्कर्ष आईएनएएच द्वारा किए गए हालिया पुरातत्व सर्वेक्षण के परिणाम है, जिन्हें इस क्षेत्र में गैसपाइपलाइन बिछाने वाले कार्यो के दौरान खोज गया।”
dharmpath.com dharmpath