सीतामढ़ी, 17 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक चर्चित दाल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड के विरोध में लोगों ने गुरुवार को सीतामढ़ी बंद रखा। इस हत्या से स्थानीय व्यपारियों में रोष है।
पुलिस के अनुसार, शहर के कोर्ट बाजार निवासी और दाल व्यवसायी मोहन प्रसाद साह बुधवार देर शाम बकाया वसूली करने के लिए रीगा जा रहे थे, तभी रास्ते में मझौरा गांव में कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उन पर ताबड़ तोड़ गोलियां बरसाईं। गोली लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
पुलिस उपाधीक्षक (सदर) राजीव रंजन सिन्हा ने गुरुवार को बताया कि साह की हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
इधर, साह के हत्यारों की जल्द गिरतारी की मांग को लेकर लोगों ने सीतामढ़ी बंद रखा। शहर की सभी दुकानें बंद रही तथा लोगों ने सड़क पर आगजनी पर आवागमन बाधित किया। व्यवसायी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, साह की हत्या के पीछे रंगदारी न देने या फिर रंजिश की बात सामने आ रही है।
dharmpath.com dharmpath