रिलायंस कैपिटल, निस्से का संपत्ति प्रबंधन सौदा पूरा

मुंबई, 17 मार्च (आईएएनएस)। अनिल अंबानी के रिलायंस समूह की कंपनी रिलायंस कैपिटल ने गुरुवार को कहा कि उसने संपत्ति प्रबंधन कंपनी में 14 फीसदी अतिरिक्त हिस्सेदारी निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस (निस्से) को बेचने का सौदा पूरा कर लिया है और इसके एवज में 1,200 करोड़ रुपये (18 करोड़ डॉलर) हासिल कर लिए हैं।

कंपनी ने शेयर बाजारों को दी गई नियामकीय सूचना में कहा, “फॉर्च्यून 500 कंपनी और दुनिया की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनियों में से एक निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस अब रिलायंस कैपिटल के साथ रिलायंस म्यूचुअल फंड की सह-प्रायोजक कंपनी है और उसकी रिलायंस कैपिटल एसेट मैनेजमेंट कंपनी में 49 फीसदी हिस्सेदारी होगी।”

बयान में कहा गया है, “नई शेयरधारिता के तहत अधिग्रहित कंपनी का नाम भी बदलकर रिलायंस निप्पॉन लाइफ एसेट मैनेजमेंट हो जाएगा।” इस कंपनी में जापानी कंपनी ने 2012 में 24 करोड़ डॉलर में 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी। इसके बाद पिछले वर्ष 10.8 करोड़ डॉलर में नौ फीसदी अतिरिक्त हिस्सेदारी फिर खरीदी।

गुरुवार के सौदे के बाद संपत्ति प्रबंधन कंपनी का मूल्य 1.3 अरब डॉलर हो गया।

निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस या निस्से जापान की अग्रणी निजी जीवन बीमा कंपनी है। गत वर्ष उसकी आय 61 अरब डॉलर रही और उसका शुद्ध लाभ 2.5 अरब डॉलर से अधिक था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493