पठानकोट हमला : पाकिस्तानी जांच दल को भारत का वीजा मिला

इस्लामाबाद, 17 मार्च (आईएएनएस)। भारत ने पाकिस्तानी विशेष जांच दल के सदस्यों को वीजा जारी कर दिया है। यह दल इस साल दो जनवरी को पठानकोट हवाई अड्डे पर हुए हमले की जांच में भारतीय अधिकारियों की मदद करने वाला है।

‘दुनिया न्यूज’ की गुरुवार की रपट के मुताबिक, “छह सदस्यीय दल को सात दिनों का वीजा दिया गया है।”

प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने हमले के मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की थी। इस टीम में विभिन्न खुफिया दलों के प्रतिनिधि भी हैं जो भारतीय अधिकारियों को मामले से जुड़ी सामग्री उपलब्ध कराएंगे।

पंजाब के पठानकोट हवाई अड्डा परिसर में गत दो जनवरी को छह आतंकियों ने घुसकर सात सुरक्षाकर्मियों की हत्या कर दी थी। हमला करने वाले सभी आतंकी मारे गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493