होटल के कमरों में बंद हैं भारतीय खिलाड़ी

कोलकाता, 17 मार्च (आईएएनएस)। टी-20 विश्व कप के पहले मैच में न्यूजीलैंड के हाथों हार झेलने के बाद टीम के अधिकतर खिलाड़ी गुरुवार को होटल के कमरों में ही रहे।

टीम के तीन खिलाड़ियों ने ही ईडन गार्डन्स स्टेडियम में एक घंटे तक अभ्यास किया। बाकी खिलाड़ी होटल से बाहर नहीं निकले।

सुरेश रैना, पवन नेगी और अजिंक्य रहाणे ने ही मैदान पर पसीना बहाया।

भारत को यहां 19 मार्च को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलना है।

रैना और रहाणे ने बल्लेबाजी कोच संजय बांगर के साथ मैदान पर समय बिताया और अपनी बल्लेबाजी के संबंध में बातचीत की।

टीम के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, “टीम न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद काफी निराश है। इस तरह की हार के बाद कोई भी टीम खुश नहीं हो सकती।”

सूत्रों ने कहा, ” रैना, नेगी और रहाणे को छोड़कर बाकी खिलाड़ियों ने आराम किया।”

सूत्रों ने बताया, “अभ्यास के अलावा टीम की कल कोई योजना नहीं है। टीम अभ्यास कर सीधे होटल के लिए रवाना होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493