जॉर्डन में सड़क दुर्घटना में 16 फिलिस्तीनियों की मौत

अम्मान, 17 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिणी जॉर्डन में देर बुधवार को एक बस के पलट जाने से उसमें सवार 16 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

जॉर्डन के नागरिक रक्षा विभाग (सीडीडी) ने एक बयान में कहा कि दुर्घटना में 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

सीडीडी ने कहा कि दुर्घटना संभवत: वाहन पर से चालक का नियंत्रण खो देने की वजह से हुई है।

बस में सवार फिलिस्तीनी उमरा (धार्मिक अनुष्ठान) के लिए सऊदी अरब के मक्का जा रहे थे।

तीन साल पहले 16 मार्च, 2013 को इसी इलाके में इसी तरह की घटना हुई थी, जिसमें 17 फिलिस्तीनी मारे गए थे। इस घटना में बस मक्का से वापस फिलिस्तीन लौट रही थी, जिस दौरान वह पलट गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493