हरियाणा के विधायक पंजाब विधानसभा में घुसे, किया आदेश का विरोध

चंडीगढ़, 17 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के हरियाणा के 10 विधायक गुरुवार को पंजाब विधानसभा में घुस गए और उसके उस आदेश को खारिज करने की मांग करने लगे, जिसमें सतलज-यमुना लिंक नहर की भूमि को अधिसूचित क्षेत्र से मुक्त किया गया है।

विधायकों के दल का नेतृत्व करने वाले इनेलो नेता अभय चौटाला ने मीडिया से कहा, “पंजाब ने लिंक नहर की भूमि को अधिसूचित क्षेत्र से मुक्त कर हरियाणा की जनता की पीठ में छुरा घोंपा है। इतिहास में किसी ने ऐसा असंवैधानिक कदम नहीं उठाया था।”

चौटाला ने कहा, “उन्होंने दोनों राज्यों के लोगों के सामाजिक रिश्ते को तोड़ दिया है।”

पंजाब विधानसभा ने सर्वसम्मति से राज्य की 3 हजार 928 एकड़ उस भूमि को अधिसूचित क्षेत्र से मुक्त कर दिया है, जहां से होकर यह नहर गुजरती थी। साथ ही किसानों से कहा गया है कि जमीन लेनी है तो इसके लिए फिर से दावा करें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493