सरहिंद-दरभंगा विशेष ट्रेन लागएगी 3 फेरे

04912 सरहिंद-दरभंगा होली विशेष गाड़ी सरहिंद से 12.15 बजे प्रस्थान कर राजपुरा, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली रुकते हुए सीतापुर कैंट से 23.00 बजे, दूसरे दिन गोंडा से 1.35 बजे, गोरखपुर से 4.50 बजे, सीवान से 7.00 बजे, छपरा से 8.25 बजे छूटकर सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर,तथा समस्तीपुर स्टेशनों पर रुकते हुए दरभंगा 13.00 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 04911 दरभंगा-अंबाला कैंट होली विशेष गाड़ी दरभंगा से 19.00 बजे प्रस्थान कर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर स्टेशनों पर रुकते हुए दूसरे दिन छपरा से 12.20 बजे, सीवान से 1.10 बजे, गोरखपुर से 4.25 बजे, गोंडा से 7.05 बजे, सीतापुर कैंट से 11.45 बजे छूटकर बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर रुकते हुए अंबाला कैंट 22.00 बजे पहुंचेगी।

इस गाड़ी की संरचना में एसएलआर के 2, साधारण श्रेणी के 5, शयनयान श्रेणी के 9, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 1 तथा वातानुकूलित द्वितीय सह तृतीय श्रेणी का 1 कोच सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493