सागर, 17 मार्च (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी तीन बेटियों पर धारदार हथियार से हमला करने के बाद आत्महत्या कर ली। दो बेटियों की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर है।
पुलिस के अनुसार, जैसीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बदुआ के चंद्रभान आदिवासी ने गुरुवार को धारदार हथियार से अपनी तीन बेटियों पर हमला कर दिया। इसके बाद आत्महत्या कर ली। इसमें दो बेटी डब्बो (12) और संजना (5) की मौत हो गई, जबकि सरिता की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जैसीनगर के थाना प्रभारी धनसिंह ने संवाददाताओं को बताया कि चंद्रभान कोई काम नहीं करता था। डेढ़ साल पहले उसकी पत्नी तीनों बेटियों के साथ कुएं में कूदी थी, तब चंद्रभान ने तीनों बेटियों को बचा लिया था, लेकिन पत्नी की मौत हो गई थी। गुरुवार को चंद्रभान ने उन्हीं बेटियों की जान लेने की कोशिश की।
dharmpath.com dharmpath