लखनऊ, 18 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को सुबह से ही हल्के बादल छाए हुए हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने एक-दो दिनों तक बारिश होने की संभावना बनी रहने का अनुमान जताया है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में हल्के बादल छाए रहेंगे और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। वायुमंडल में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से एक दो दिनों तक मौसम का यही रुख बना रहेगा। शुक्रवार और शनिवार को कुछ जिलों में बारिश होने की भी संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की उम्मीद है।
लखनऊ के अलावा शुक्रवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, कानपुर का 14.2 डिग्री, गोरखपुर का 16.5 डिग्री, झांसी का न्यूनतम तापमान 14 और इलाहाबाद का 15 डिग्री सल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath