पटना में ठेकेदार की गोली मारकर हत्या

पटना, 18 मार्च (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के कोतवाली थानाक्षेत्र में गुरुवार शाम एक ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसके दोस्तों पर लगा है।

पुलिस के अनुसार, उमेश सिंह, ठेकेदार मोती सिंह और नीरज के बीच अच्छी दोस्ती है। तीनों बिजनेस पार्टनर भी हैं और पटना के मोकामा क्षेत्र में ठेकेदारी का काम करते हैं। उमेश और नीरज काम के सिलसिले में मोती से मिलने पटना आए थे, जहां तीनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ।

झगड़ा इतना बढ़ गया कि उमेश ने मोती को गोली मार दी और फरार हो गया।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने शुक्रवार को बताया कि मोती सिंह और उमेश सिंह पर पटना के विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि मृतक ठेकेदार के परिजनों के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

आरोपी उमेश सिंह शातिर अपराधी नाटा सिंह का भाई बताया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या के पीछे लेनदेन को लेकर हुआ विवाद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493