टोइफा 2016 में उप्र की शान बढ़ाएंगी कनिका

दुबई, 18 मार्च (आईएएनएस)। यहां आयोजित होने वाले आगामी टाइम्स ऑफ इंडिया फिल्म अवार्ड्स (टोइफा) के दूसरे संस्करण में गाने की तैयारी कर रहीं गायिका कनिका कपूर का कहना है कि कार्यक्रम में वह उत्तर प्रदेश की शान बढ़ाएंगी। कनिका का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ है।

कनिका कपूर ने यहां आईएएनएस से कहा, “मैं उत्तर प्रदेश की शान में गाऊंगी, क्योंकि में लखनऊ से हूं।”

कार्यक्रम में कनिका पुराने गीत ‘चलते चलते’, ‘पान खाए सैंया हमार’ और धमाकेदार गीत ‘बॉबी डॉल’ गाती नजर आएंगी।

मुख्य अवार्ड समारोह का आयोजन दुबई स्पोर्ट्स सिटी के दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में शुक्रवार को होगा।

कनिका कपूर (37) ने 2015 में ‘चिटियां कलाईया वे’ और ‘नचन फराटे’ जैसे गीत गाए हैं। उन्हें उम्मीद है कि यह साल भी उनके लिए हिट साबित होगा।

उन्होंने कहा, “इस साल भी मेरे बहुत से संगीत आने वाले हैं।”

कनिका पूर्व में इक्का सिंह, मीका सिंह और मीत ब्रदर्स जैसी संगीत हस्तियों के साथ काम कर चुकी हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह रैपर यो यो हनी सिंह के साथ गाएंगी, कनिका ने कहा, “देखते हैं क्या होता है। हम कुछ करने की सोच रहे हैं। हमने अभी तक घोषणा नहीं की है, इसलिए इस बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493