मोदी से मिले सिस्को के अध्यक्ष

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। वैश्विक सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी सिस्को के अध्यक्ष जॉन चेंबर्स ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, “बैठक के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को सिस्को के कंट्री डिजिटाइजेशन एक्सीलरेशन प्रोग्राम के तत्वों से अवगत कराया और बताया कि यह किस प्रकार प्रधानमंत्री की सोच व पहल से जुड़ा है।”

बयान में कहा गया है कि मोदी ने साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग की संभावना पर चर्चा की।

मोदी ने सिस्को की पहल का दूरस्थ शिक्षा में लाभ पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्रौद्योगिकी सब्सिडी बांटने में कठिनाई को दूर करने में उपयोगी रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493