नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रियरंजन दासमुंशी की पत्नी दीपा दासमुंशी को भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ अपना उम्मीदवार बनाया है।
संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के दूसरे कार्यकाल में शहरी विकास राज्य मंत्री रह चुकीं दीपा दासमुंशी कांग्रेस के उन 42 उम्मीदवारों में शामिल हैं, जिनके नाम की घोषणा शुक्रवार को की गई।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस को ममता के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा है।
dharmpath.com dharmpath