भोपाल, 18 मार्च (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू हो गई है और इस बार गेहूं 1525 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिक रहा है। बीते वर्ष समर्थन मूल्य 1450 रुपये प्रति क्विंटल था। इस तरह समर्थन मूल्य में 75 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है।
आधिकारिक तौर पर शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस वर्ष गेहूं का समर्थन मूल्य 1525 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। समर्थन मूल्य पर उपार्जन (खरीदी) कार्य 14 मई तक जारी रहेगा। किसानों को उपार्जित गेहूं की राशि उनके बैंक खातों में जमा कराई जाएगी।
उपार्जन केंद्रों पर रविवार को अवकाश रहेगा। उपार्जन केंद्रों पर किसानों के द्वारा कराई गई ई-पंजीयन की कम्प्यूटर प्रिंटेड रसीद साथ लानी होगी।
गेहूं खरीदी के दौरान प्रत्येक खरीदी केंद्रों पर किसानों के लिए बैठने, छायादार स्थल, पीने के लिए साफ पानी, शौचालय की व्यवस्था, फस्र्टएड बॉक्स सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं।
dharmpath.com dharmpath