पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के कोराईं गांव निवासी राजकुमार की पत्नी संगीता (37) अपनी 19 वर्षीय पुत्री आकांक्षा के साथ किसी काम से जा रही थी। जैसे ही मां-बेटी कुरस्तीकलां रेलवे क्रॉसिंग पार करने लगी, उसी बीच आई एक ट्रेन की चपेट में आ जाने से दोनों की मौत हो गई।
सूचना पाकर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि एक वर्ष बाद आकांक्षा की शादी होने वाली थी।
dharmpath.com dharmpath