बिहार : भाजपा नेता लौटाएंगे ‘सरकारी तोहफे’

पटना, 19 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेता बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विभागों द्वारा दिए गए तोहफे को वापस करने का फैसला लिया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार और प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने शनिवार को संयुक्त रूप से विभाग द्वारा मिले तोहफे को लौटाने का फैसला किया है।

मोदी ट्वीट कर लिखा, “बिहार में लाखों शिक्षकों को चार महीने से वेतन नहीं मिला है, इस कारण मैं, मंगल पांडेय और प्रेम कुमार माइक्रोवेव लौटाएंगे।”

भाजपा के एक नेता ने बताया कि ये नेता अन्य विधायकों के सामने मिसाल पेश करेंगे, उसके बाद यह उनके ऊपर छोड़ दिया जाएगा कि वे तोहफे लौटाएं या नहीं।

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विधायकों पर तोहफों की बरसात हो रही है। ये तोहफे बजाप्ता विभाग द्वारा दिए जा रहे हैं। राज्य के मंत्री भी इसे परंपरा बता कर इसे गलत नहीं मान रहे हैं।

बजट सत्र के दौरान हर दिन विभिन्न विभागों की तरफ से विधायक और विधान पार्षद को अलग-अलग तोहफे दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को शिक्षा विभाग की ओर से विधायकों को माइक्रोवेव दिया गया। इसी तरह अन्य विभागों द्वारा इन ‘माननीयों’ को सूटकेस और मोबाइल समेत अन्य सामान गिट के तौर पर दिए गए थे।

शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने इस मामले में विभाग का बचाव करते हुए कहा था कि यह बड़ी बात नहीं है, इसे ‘हाइप’ देने की जरूरत नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493