महिला हमलावरों ने पुरुष के कपड़े पहन मस्जिद में किया हमला

रक्षा प्रवक्ता बिग्रेडियर जनरल राबे अबूबकर ने एक बयान जारी कर कहा कि सैन्य अधिकारियों को पता चला है कि बोको हराम के आतंकवादियों ने अपनी यौन पहचान छुपा कर आत्मघाती हमले को अंजाम दिया था।

नाइजीरिया के बोर्नो प्रांत के मोलाई उमउरारी गांव में एक मस्जिद में हुए इस हमले में 22 लोग मारे गए 18 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

रक्षा प्रवक्ता ने लोगों को सलाह दी है कि वे संदिग्ध लोगों चाहे वह महिला हों या पुरुष, से सावधान रहें खास तौर से पूजागृहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सावधानी बरतें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493