केरल पर्यटन की पुस्तकें अब किंडल पर होंगी उपलब्ध

नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। दुनिया भर में ऑनलाइन पाठक अब ‘देवों के अपने देश’ को करीब से देख पाएंगे। ऐसा केरल पर्यटन के द्वारा अपने पर्यटन स्थलों की ऑनलाइन झलक प्रदान करने के लिए किंडल पर उपलब्ध होने के कारण संभव होगा।

राज्य पर्यटन बोर्ड के मुताबिक केरल के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सभी जानकारियों से परिपूर्ण पांच सचित्र और जानकारीपूर्ण पुस्तकें अब प्रमुख इंटनेट साइट किंडल पर उपलब्ध होगी। यह साइट लाखों ई-पाठकों के बीच काफी लोकप्रिय है।

केरल की समृद्ध टेपेस्ट्री और मनमोहक हरियाली से परिपूर्ण इसके प्राकृतिक दृश्य के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने वाली पांच पुस्तकें हैं: केरल एंड द स्पाइस रूट्स, साइलेंट वैली नेशनल पार्क, पेरियार टाइगर रिजर्व, एराविकुलम नेशनल पार्क और परमबिकुलम टाइगर रिजर्व।

सभी पुस्तकें कई महीने तक अनुसंधान के बाद तैयार की गई हैं और इनमें प्रकृति और वन्य जीवन फोटोग्राफी के प्रमुख फोटोग्राफर के द्वारा ली गई तस्वीरों को शामिल किया गया है।

केरल पर्यटन फेसबुक पेज अंग्रेजी और जर्मन में उपलब्ध है।

केरल पर्यटन दुनिया भर के दर्शकों के लिए थेय्यम के शास्त्रीय नृत्य के लाइव प्रदर्शन को वेबकास्ट करने वाला देश में पहला पर्यटन बोर्ड है।

महाद्वीपों में फैली मानव सभ्यता को फिर से चित्रित करने में कीर्तिमान स्थापित करने वाला केरल और स्पाइस रूट, अतीत की ओर ले जाता है और लोगों के एडवेंचर की अनुभूति और नये अनुभवों को हासिल करने की चाह को चरम पर ले जाता है।

पुस्तक पाठकों को मालाबार तट के माध्यम से दो शताब्दियों से भी पहले की केरल की समृद्ध बहुसंस्कृतिवाद के बारे में बताती है जो कि बाकी दुनिया के साथ केरल के मसाले के व्यापार के लिए प्रारंभिक चीज थी। तस्वीरों की मदद से केरल और स्पाइस रूट केरल के तटों, व्यापारियों की आवाजाही और सहयोग के बारे में बात करता है जिसने समृद्ध सामाजिक ताने-बाने को बुनने के लिए काम किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493