इंडियन वेल्स के सेमीफाइनल में पहुंचे नडाल

इंडियन वेल्स, 19 मार्च (आईएएनएस)। स्पेन के राफेल नडाल ने शुक्रवार को बीएनपी परिबास ओपन (इंडियन वेल्स) के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

नडाल ने टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जापान के केई निशिकोरी को 6-4, 6-3 से मात दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 14 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता को हालांकि शुरुआत में काफी संघर्ष करना पड़ा, लेकिन उन्होंने वापसी करते हुए जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में जगह बनाई।

इस जीत से नडाल ने निशिकोरी के साथ अब तक के करियर में खेले गए मुकाबलों में 8-1 से बढ़त बना ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493