अतिरिक्त समय में चौथे स्थानापन्न खिलाड़ी को फीफा की मंजूरी

रियो डी जेनेरियो, 19 मार्च (आईएएनएस)। फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा आने वाले ओलम्पिक खेलों में अतिरिक्त समय में चौथे स्थानापन्न खिलाड़ी को मैदान पर उतारने के नियम को लागू करने वाला है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, फीफा ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा है कि वह इस नए नियम को जापान में होने वाले फीफा क्लब विश्व कप और पापुआ न्यू गिनी में होने वाले अंडर-20 फीफा विश्व कप में भी लागू करेगा।

अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल संघ बोर्ड (आईएफएबी) द्वारा दिए गए सुझाव के बाद यह घोषणा की गई है।

बयान में कहा गया है कि, आईएफएबी द्वारा दिए गए इस सुझाव को फीफा की कार्यकारी समिति आने वाले ओलम्पिक फुटबाल टूर्नामेंट, फीफा महिला अंडर-20 विश्व कप और फीफा क्लब फुटबाल विश्व कप में लागू करने का फैसला किया है।”

ओलम्पिक खेलों का आयोजन पांच से 21 अगस्त के बीच किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493