भोपाल, 20 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर रविवार को सुबह से ही धूप खिली हुई है, जिससे गर्मी का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है।
इस बीच, राज्य के तापमान में बदलाव का क्रम बना हुआ है। भोपाल का रविवार को न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री, इंदौर का 19.6 डिग्री, ग्वालियर का 18 डिग्री और जबलपुर का 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
इससे पहले शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री, इंदौर का 35.7 डिग्री, ग्वालियर का 36 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath