बीजिंग में दो दिवसीय चाइना डेवलपमेंट फोरम-2016 में इंद्रावती ने रविवार को कहा कि चीन की विकास दर में अचानक गिरावट नहीं आने वाली है।
प्रबंध निदेशक के मुताबिक, इस सप्ताह जारी 13वीं पंचवर्षीय योजना में चीन की सरकार ने किए जाने योग्य चीजों की पहचान की है।
इंद्रावती ने कहा कि चीन के लिए विकास दर का मॉडल बदलना जरूरी है, जिसमें विकास के घरेलू स्रोतों पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने हालांकि कहा कि यह प्रक्रिया त्वरित नहीं होगी।
उनके मुताबिक, विकास दर कितनी है, उससे अधिक महत्वपूर्ण बात यह है कि विकास दर में कहां से योगदान मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि चीन की अर्थव्यवस्था में खपत और सेवा क्षेत्र का योगदान बढ़ता जा रहा है, जिससे पता चलता है कि विकास के मॉडल में बदलाव हो रहा है।
इंद्रावती ने कहा, “सरकार को नई दिशा की जानकारी है, जिसकी घोषणा पंचवर्षीय योजना में की गई थी।” उन्होंने कहा कि सरकार को हस्तक्षेप के तरीके को भूल जाना चाहिए, जो अर्थव्यवस्था को प्रबंधित करने का पुराना तरीका है।
dharmpath.com dharmpath