बिहार में बस से 10 किलो चरस जब्त

मोतिहारी, 21 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक यात्री बस की तलाशी के दौरान पुलिस ने 10 किलोग्राम चरस जब्त किया। जब्त चरस की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर रक्सौल-मोतिहारी राष्ट्रीय राजमार्ग 28 से गुजर रही एक बस की अरविंद पेट्रोल के समीप तलाशी के दौरान सीमाशुल्क विभाग और मोतिहारी पुलिस ने 10 किलोग्राम चरस जब्त किया है।

सुगौली सीमाशुल्क के एक अधिकारी ने बताया कि रक्सौल से आने वाली एक निजी बस की तलाशी के क्रम में उसकी एक सीट के नीचे एक बैग में पांच-पांच सौ ग्राम के 20 पॉकेट चरस पाए गए।

उन्होंने बताया कि बस कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में अब तक किसी तस्कर के बारे में पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493