उज्जैन की अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में पहुंचेंगे 43 देशों के विद्वान

भोपाल, 21 मार्च (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में सिंहस्थ कुंभ के दौरान होने वाली अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी की तैयारियों की सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समीक्षा की। इस संगोष्ठी में विश्व के 43 देश के विद्वान भाग लेंगे।

उज्जैन में अप्रैल-मई में सिंहस्थ कुंभ होने जा रहा है, इस दौरान ग्राम निनोरा में 12 से 14 मई तक अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इस संगोष्ठी की सभी तैयारियां समय से पूरी की जाएं, इस संगोष्ठी के माध्यम से पूरी दुनिया में सिंहस्थ का सार्वभौमिक संदेश जाएगा। इस तरह का वैचारिक महाकुंभ हर सिंहस्थ के दौरान होगा। संगोष्ठी के आयोजन की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी।

बैठक में मुख्य सचिव अंटोनी डिसा, अपर मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा एस़ आऱ मोहंती, प्रमुख सचिव संस्कृति मनोज श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एस़ क़े मिश्रा, जनसंपर्क आयुक्त अनुपम राजन और संस्कृति संचालक राजेश मिश्रा भी उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493