नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में सरकार के गठन को लेकर जारी गतिरोध के बीच पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने यहां मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की।
महबूबा के मोदी से मिलने के फैसले ने जम्मू एवं कश्मीर में उम्मीदें जगा दी हैं कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ बातचीत के रास्ते एक बार फिर खुल गए हैं।
तत्कालीन मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद से जम्मू एवं कश्मीर में सरकार गठन की राह में गतिरोध जारी है। उनका सात जनवरी को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया था।
dharmpath.com dharmpath