ब्रसेल्स, 22 मार्च (आईएएनएस)। बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स के जेवेंतम हवाईअड्डे पर मंगलवार को दो विस्फोट हुए। इन विस्फोटों में कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की खबर है।
बीबीसी के अनुसार, बेल्जियम अग्निशमन सेवा ने स्थानीय मीडिया को बताया कि ये विस्फोट प्रस्थान हॉल में अमेरिकन एयरलाइंस के डेस्क पर हुए।
बेल्जा समाचार एजेंसी ने कहा है कि इन दोनों विस्फोटों से पहले गोलियां भी चलाई गईं एवं अरबी में चिल्लाते हुए भी सुना गया।
बीबीसी ने कहा है कि हवाईअड्डे को जल्दी खाली करा लिया गया और विमान सेवा बंद कर दी गई।
तस्वीरों में दिखता है कि विस्फोट इतना जोरदार था कि हवाईअड्डे की इमारत की खिड़कियां बाहर निकल गईं है और दूर तक आकाश में धुएं का गुबार उठ रहा है। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि दहशतजदा यात्री अपनी जान बचाने के लिए हवाईअड्डे से बाहर भाग रहे हैं।
‘स्काइन्यूज’ के खाड़ी के देशों के संवाददाता एलेक्स रॉसी तेल अवीव जाने के लिए हवाई अड्डे पर थे। उन्होंने कहा, “मैं उस इमारत की गतिविधियों का महसूस कर सकता था।”
बेल्जियम की राजधानी में यह घटना तब घटी जब देश में हाईअलर्ट जारी था। खासकर पेरिस हमले के संदिग्ध सलाह अब्देसलाम की पिछले हफ्ते यहां हुई गिरफ्तारी के बाद से हाई अलर्ट था।
सोमवार को ही बेल्जियम के गृहमंत्री जन जामबोन ने कहा था कि 26 वर्षीय अब्देसलाम की गिरफ्तारी के बाद संभावित बदले की कार्रवाई के लिए देश तैयार है।
सीएनएन ने एंटॉनी बारेट नाम के पर्यटक को यह कहते उद्धृत किया है कि उसने सुबह आठ बजे के करीब हवाईअड्डे से लगे होटल से विस्फोटों की आवाजें सुनीं। उसने जब खिड़की का पर्दा हटाकर बाहर देखा तो वह लोगों की भावनाएं महसूस कर सकता था।
बारेट ने कहा कि उसने तब तक 19-20 स्ट्रेचर पर लोगों को ले जाते देखा कहा। घायलों को ढोने लिए सामान ढोने वाली ट्रॉली का भी उपयोग किया जा रहा था।
उसने कहा, यह स्पष्ट रूप से एक बहुत बड़ी घटना है।
ब्रसेल्स ने कहा कि दो विस्फोट हुए हैं। इमारत खाली कराई जा रही है। हवाईअड्डे वाले इलाके में न आएं।
फ्रांस अब्देसलाम का प्रत्यर्पण चाहता है, ताकि वह पिछले साल 13 नवंबर को हुए पेरिस आतंकी हमले में कथित भूमिका को लेकर उस पर मुकदमा चला सके। पेरिस हमले में 130 लोगों की जान गई थी।
dharmpath.com dharmpath