ब्रसेल्स में यात्रियों, कर्मियों का जायजा ले रही कंपनी : जेट एयरवेज (लीड-1)

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। जेट एयरवेज ने मंगलवार को कहा कि वह ब्रसेल्स जावेंतेम हवाईअड्डे पर अपने सभी कर्मचारियों तथा यात्रियों के हालात की जानकारी लेने का प्रयास कर रही है। ब्रसेल्स हवाईअड्डा मंगलवार सुबह दोहरे बम विस्फोट से दहल उठा।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा, “जेट एयरवेज अपने सभी कर्मचारियों व यात्रियों के हालात की जानकारी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।”

बयान के मुताबिक, “प्रारंभिक सूचना के मुताबिक, ब्रसेल्स में जेट एयरवेज के विमान सुरक्षित हैं।”

उल्लेखनीय है कि ब्रसेल्स हवाईअड्डे पर दो बमों के विस्फोट के ठीक पहले भारत से दो विमान ब्रसेल्स हवाईअड्डे पर पहुंचे थे। जेट एयरवेज का पहला विमान दिल्ली से, जबकि दूसरा विमान मुंबई से ब्रसेल्स पहुंचा था।

वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के मुताबिक, मुंबई से जेट एयरवेज का विमान 9डब्ल्यू228 सुबह 7.11 बजे (स्थानीय समयानुसार) ब्रसेल्स पहुंचा था, जबकि दूसरा विमान 9डब्ल्यू230 दिल्ली से सुबह 8.00 बजे (स्थानीय समयानुसार) पहुंचा था।

इस घटना में कई लोगों के घायल, जबकि 13 लोगों के मारे जाने की खबर है।

वर्तमान में, जेट एयरवेज मुंबई तथा दिल्ली से ब्रसेल्स के लिए रोजाना विमानों का संचालन करती है।

विस्फोट के बाद जावेंतेम हवाईअड्डे से उड़ान भरने वाले सभी विमान पड़ोसी हवाईअड्डे से उड़ान भरेंगे। हवाईअड्डे को फिलहाल बंद कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493