दिल्ली : महिला का सड़ा शव घर से बरामद, पति पर शक

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके के एक घर से तीस वर्षीय महिला का सड़ा-गला शव मंगलवार को बरामद हुई। पुलिस महिला के पति को प्रमुख संदिग्ध मान रही है।

पुलिस ने कहा कि मृतका रेणु देवी के पिता मंगलवार की सुबह अपनी बेटी के घर पहुंचे तो उन्होंने घर में ताला लगा देखा। इस पर उन्हें अटपटा लगा।

पुलिस ने कहा, “मृतका के पिता ने पड़ोसियों के मदद से घर का दरवाजा तोड़ा तो लाश से दरुगध आ रही थी।”

पुलिस ने कहा कि मृतका के पिता ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया, क्योंकि वह अपनी ढाई साल की बेटी के साथ गायब था।

पड़ोसियों ने कहा कि रेणु यहां किराए पर कई वर्षो से रह रही थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493