प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने एक दैनिक समाचार ब्रीफिंग में कहा कि चीन ने बेल्जियम के समक्ष जाहिर कर दिया है कि वह समझता है कि दौरा किन हालात में रद्द किया गया है। चीन इस मोर्चे पर बेल्जियम के साथ रहेगा।
बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में मंगलवार को सिलसिलेवार आतंकवादी हमले हुए, जिनमें 34 लोग मारे गए। चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने हमले को लेकर बेल्जियम के अपने समकक्ष के समक्ष अपनी संवेदनाएं जाहिर की हैं।
चार्ल्स माइकल की मार्च के आखिर में चीन दौरे पर जाने और बोआओ फोरम फॉर एशिया ऐनुअल कांफ्रेंस में शामिल होने की योजना थी।
dharmpath.com dharmpath