ब्राजील में 2014 विश्व कप में एक मुकाबले के दौरान अपने प्रतिद्वंद्वी को दांत काटने के आरोप में सुआरेज पर फीफा द्वारा प्रतिबंध लगा दिया गया था, जिसके कारण वह इतने समय तक फुटबाल से गायब रहे।
सुआरेज ने मंगलवार को कहा, “मैं इसी प्रवृत्ति के साथ खेलना जारी रखूंगा, क्योंकि मैं इसी तरह से खेलता हूं। हालांकि, इसमें आधुनिकता होगी, जैसे कि आपने मुझे हाल ही के मुकाबलों में खेलते देखा है।”
फारवर्ड खिलाड़ी ने कहा कि उन्हें बेहतर रुप में खेलना होगा और राष्ट्रीय टीम में अपनी वापसी का आनंद लेना होगा।
रूस विश्व कप 2018 के लिए दक्षिण अमेरिका क्वालीफायर में शुक्रवार को उरुग्वे का मुकाबला ब्राजील से होगा। यह मुकाबला सुआरेज के लिए काफी खास होगा।
dharmpath.com dharmpath