अफगानिस्तान में 13 तालिबानी आतंकवादी मारे गए

काबुल, 23 मार्च (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में बुधवार को सुरक्षा बलों ने कम से कम 13 तालिबानी आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

बुधवार को गिलान जिले आजाद क्षेत्र में हथियारबंद तालिबानी आतंकवादियों ने एक सुरक्षा चौकी पर हमला किया था। सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 13 विद्रोही मारे गए तथा 6 अन्य घायल हो गए। प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता फाहीम अमीरी ने सिन्हुआ को इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि तालिबान के एक ग्रुप कमांडर मुल्ला गुलाम रसूल उर्फ हजला भी मारे गए आतंकवादियों में शामिल है।

अधिकारी ने बताया कि इस मुठभेड़ में एक पुलिस हवलदार भी घायल हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493