लॉस एंजेलिस, 23 मार्च (आईएएनएस)। ऑस्कर विजेता अभिनेत्री रीज विदरस्पून ने अपनी दोस्त अभिनेत्री निकोल किडमैन के साथ मंगलवार को अपना 40वां जन्मदिन मनाया।
लॉस एंजेलिस, 23 मार्च (आईएएनएस)। ऑस्कर विजेता अभिनेत्री रीज विदरस्पून ने अपनी दोस्त अभिनेत्री निकोल किडमैन के साथ मंगलवार को अपना 40वां जन्मदिन मनाया।
वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, विदरस्पून ने इंस्टाग्राम पर भोज की मेज पर अपनी और निकोल की एक तस्वीर साझा की।
विदरस्पून ने तस्वीर के साथ लिखा, “यह 40 है। मैं एक खुशनसीब लड़की हूं।”
‘द मपेट्स’ की अभिनेत्री ने रविवार को हॉलीवुड के वारविक में सितारों से भरी जन्मदिन पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें किडमैन और उनके पति कीथ अर्बन अभिनेता जेनिफर एनिस्टन, जस्टिन थेरॉक्स और केट हडसन के साथ पूरी रात नाचे।
dharmpath.com dharmpath