बालाघाट, 23 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के कटेरा गांव में महिला की हत्या के बाद तनाव बढ़ गया। गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कटंगी थाना क्षेत्र के कटेरा गांव में लाइनमैन केवल सिंह चौहान ने अपने बेटों के साथ मिलकर एक महिला की मंगलवार को हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार की सुबह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक ग्रामीण आरोपियों को पैदल थाने तक ले जाने की मांग पर अड़े थे, मगर पुलिस उन्हें जीप में बैठाकर ले गई, इससे ग्रामीण भड़क उठे और तनाव बढ़ गया। पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
बालाघाट के पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि स्थिति काबू में है, पुलिस बल की तैनाती है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
dharmpath.com dharmpath