राष्ट्रपति ने दी होली की बधाई

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने होली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, “उल्लासपूर्ण होली के अवसर पर मैं सभी देशवासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।”

उन्होंने कहा, “होली का पर्व हमारे बहुसांस्कृतिक समाज के जीवंत रंगों का प्रतीक है। सहिष्णुता और सौहार्द की भावना हमारी संस्कृति और सभ्यता का मूल है। आशा करता हूं कि होली का यह त्योहार बहुलवाद की भावना से मनाया जाएगा और नागरिकों के बीच भाईचारा बढ़ेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493